फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead snake found out of tap in Sangroh village

Hamirpur (Himachal) News: संगरोह गांव में नल से निकला मरा हुआ सांप

Sun, 22 Sep 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने एनएच कंपनी की ओर से पाइप तोड़ने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कहा, टूटे पाइप के मुहाने से सांप, रेत-मिट्टी आदि घुस जाते हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह गांव में रविवार को एक घर के नल से मरा हुआ सांप निकला। सांप करीब दो फीट लंबा था। घर के लोगों को इस बात का पता तब चला जब नल से पानी आना बंद हो गया। उन्होंने पलंबर को बुलाकर नल चेक करने को कहा। पलंबर ने देखा कि देखा कि नल की टोंटी में सांप का सिर फंसा हुआ था। स्थानीय पंचायत के प्रधान चंद्रमोहन ने इस बारे में जल शक्ति विभाग को सूचित किया। लोगों का कहना है कि एनएच तीन के निर्माण में लगी मशीनरी पाइप लाइनों को तोड़ देती है और कई दिनों तक टूटी हुई रहती हैं। इससे टूटे पाइप के मुहाने से सांप आदि के अलावा रेत मिट्टी आदि भी घुस जाती है। इससे नल से मिट्टी युक्त पानी भी निकलता है। उन्होंने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी वालों की लापरवाही से लोगो को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि उन्हें कोई ऐसी शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो स्थिति की जानकारी लेने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। यह क्षेत्र हाल ही में उनके पास आया है। पहले यह क्षेत्र उहल उपमंडल के तहत आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed