फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead body of a young man missing for four days was found in the drain

चार दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for four days was found in the drain
लुद्दर महादेव में लापता व्यक्ति का शव मिलने पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चार दिन से लापता लुद्दर महादेव गांव के युवक का शव स्थानीय पेयजल योजना के नजदीक पड़ते नाले से मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पूर्व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

अशोक कुमार उर्फ बॉबी (38) पुत्र नसीब सिंह गांव व डाकघर लुद्दर महादेव तहसील भोरंज जिला हमीरपुर चार मई की शाम को घर से कहीं चला गया था। जब वह शाम को वापस नहीं आया तो परिजनों ने रिश्तेदारी व हर जगह तलाश की, परंतु अशोक कुमार का कोई भी सुराग नहीं लगा। अशोक कुमार की माता तारा देवी ने बताया कि चार मई शाम को वह घर से निकला और उसके बाद वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने भोरंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार को भोरंज पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन

रविवार को जब ग्रामीण व पुलिस की सर्च टीम फिर से अशोक कुमार की तलाश करने में जुटी थी तो लुद्दर महादेव पेयजल योजना से सौ मीटर की दूरी पर नाले के पास से दुर्गंध आने पर जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो वहां युवक का शव मिला। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। अशोक अपने पीछे माता, पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। उसकी लड़की पांचवीं व लड़का तीसरी कक्षा में पढ़ता है। भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि अशोक कुमार का शव नाले में मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed