{"_id":"60f1caa38ebc3ef625195a35","slug":"dead-body-found-hanging-from-noose-inside-cattle-shelter-in-duggha-hamirpur-hp-news-sml3771496132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुग्घा में पशुशाला के भीतर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुग्घा में पशुशाला के भीतर फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते डुग्घा कलां गांव की एक पशुशाला में अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। शव पुराना है और इसमें दुर्गंध आने लगी थी। यह पशुशाला रिहायश से थोड़ी दूर है और बंद रहती है। गांव के लोगों ने बदबू आने पर जब पशुशाला के अंदर देखा तो पंचायत को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
शुक्रवार को डुग्घा की एक पशुशाला के पास से गुजर रहे स्थानीय व्यक्ति को जब तेज दुर्गंध आई तो उसने पशुशाला के अंदर देखा। यहां एक शव फंदे से लटका हुआ था। इस पर व्यक्ति ने पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को शव के पास से एक वोटर आई कार्ड मिला है। जिसमें व्यक्ति असम निवासी और करीब 45 साल का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वोटर कार्ड के पते पर संपर्क किया जा रहा है। प्राथमिक दृष्टि से आत्महत्या लग रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।