फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC office Employees Union broken into factions

डीसी ऑफिस कर्मचारी महासंघ दोफाड़

Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
DC office Employees Union broken into factions
कर्मचारी संघ। - फोटो : file photo

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बाद अब हमीरपुर डीसी ऑफिस कर्मचारी महासंघ भी दोफाड़ हो गया। पहले गुट के प्रधान संजीव प्रभाकर हैं जबकि दूसरे के विकास कौंडल।

विज्ञापन


24 जुलाई 2015 को हुए चुनाव में संजीव प्रभाकर को हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ का प्रधान चुना गया। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के दूसरे गुट ने विकास कौंडल को निर्विरोध प्रधान चुना।
विज्ञापन


इससे पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भी हमीरपुर में समानांतर दो गुट चल रहे हैं। एनजीओ के पहले गुट के प्रधान मान चंद राणा हैं तो दूसरे गुट के प्रधान जितेंद्र राणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन पर कब्जे को लेकर भी एनजीओ के इन दोनों गुटों में लंबे समय से तकरार चल रही है। इसी बीच बुधवार को उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ भी दोफाड़ हो गया।

हैरानी की बात है कि करीब 120 कर्मचारियों वाले उपायुक्त कार्यालय में सभी अपने-अपने वजूद की जंग लड़ रहे हैं। लेकिन इसमें नुकसान कर्मचारियों को माना जा रहा है।

विधानसभा चुनावों से पहले कर्मचारी गुटों में बंटवारे से मुद्दे गौण होते दिख रहे हैं। वहीं कर्मचारियों को अपनी बात रखने का सही मंच भी नहीं मिल रहा।

मुझे उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों का साथ है। महासंघ का प्रधान चुनकर जो जिम्मेवारी दी गई है उसे निभा रहा हूं। महासंघ में उपायुक्त कार्यालय के अलावा जिले की 9 तहसीलों और 5 उपमंडल कार्यालय का मिनिस्ट्रीयल स्टाफ शामिल है जबकि दूसरे गुट में ऐसा नहीं है।

- संजीव प्रभाकर, प्रधान, उपायुक्त कार्यालय, कर्मचारी महासंघ

मुझे निर्विरोध रूप से उपायुक्त कार्यालय का प्रधान चुना है। सभी कर्मचारियों की समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों को सरकार एवं विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाएंगे।
- विकास कौंडल, प्रधान, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed