फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC inspected JEE and NEET coaching classes

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने जेईई और नीट की कोचिंग कक्षाओं का किया निरीक्षण

Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
DC inspected JEE and NEET coaching classes
कन्या स्कूल हमीरपुर में जेईई नीट परीक्षा के लिए आयोजित कोचिंग कक्षाओं का निरीक्षण करते उपायुक्त
हमीरपुर। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में मेधावी विद्यार्थियों के लिए आरंभ की गई जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को निरीक्षण किया। कोचिंग कक्षाओं में उपायुक्त ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अनुशासन, समर्पण और सुनियोजित ढंग से जेईई और नीट की तैयारी करेंगे तो उन्हें इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अवश्य मिलेगी। 10 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को यह कक्षाएं संचालित की जाएंगी। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही ये कक्षाएं दोबारा आरंभ की जाएंगी। इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुनील चौहान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनोहर लाल और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed