फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Daughters also have the right to get education equal to sons: Anil

बेटियों को भी बेटों के बराबर शिक्षा हासिल करने का अधिकार : अनिल

Tue, 06 Aug 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Aug 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters also have the right to get education equal to sons: Anil
नादौन में कार्यशाला को संबोधित करते जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार।  स्रोत: विभाग
नादौन (हमीरपुर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत लिंग संवेदीकरण पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि इस लिंग संवेदीकरण शिविर का मुख्य उद्देश्य लिंग संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लिंग समानता की दिशा में काम करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बेटियों को भी बेटों के बराबर शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। समाज में लिंग समानता सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिंग संवेदीकरण को स्कूल के पाठ्यक्रम, कार्यस्थल की नीतियों और सामुदायिक कार्यक्रमों में एकीकृत किया जाना चाहिए। इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य पुरुषों और महिलाओं के बीच शक्ति संबंधों और समान व्यवहार के महत्व को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन वृत संजय गर्ग, वृत्त पर्यवेक्षक सीमा, और स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं। शिविर ने लिंग समानता और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की प्रेरणा दी, जिससे समाज में बेटों और बेटियों के बीच समानता को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed