फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Daughter accused of stealing from mother's house

Hamirpur (Himachal) News: बेटी पर मां के घर चोरी करने का आरोप

Wed, 10 Dec 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Dec 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत रोपा में हुई चोरी के मामले में अहम खुलासे हुए हैं। आरोप है कि बेटी ने मां के घर पर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसे के लालच में महिला ने चोरी की है।
विज्ञापन

महिला विवाहित है तथा पंजाब के बरनाला में अकेली रहती है जबकि उसके ससुराल नादौन में हैं। उसकी पांच साल की बेटी है। आरोपी महिला बुधवार तक पुलिस रिमांड पर है। रोपा की सुमना देवी ने चोरी की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

मामले को सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में एसएचओ निरीक्षक कुलवंत सिंह, थाना सदर और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके का निरीक्षण किया और मोबाइल कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया। जांच में पीड़िता की बेटी कोमल पर संदेह पुख्ता होने पर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जहां उसने चोरी स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और बुधवार तक पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर बरनाला (पंजाब) से करीब 17 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला बुधवार तक पुलिस रिमांड पर है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed