फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Darat and poles went in land dispute, seven injured

जमीन विवाद में चले दराट और डंडे, सात घायल

Wed, 18 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Darat and poles went in land dispute, seven injured
नादौन में दो परिवारों में जमीन विवाद के चलते खूनी झड़प में घायल हुए मां और बेटा नादौन अस्पताल में ? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भूंपल के दरभयाल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए झगड़े में सात लोग घायल हो गए हैं। दोनों परिवारों में जमकर लाठी, डंडों व दराट का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। दीक्षा कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जमीन विवाद के कारण उसके चाचा के परिवार ने उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिससे वह, उसकी माता व भाई घायल हो गए हैं। दूसरी ओर सिकंदरा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ ने अकारण ही गालियां देना आरंभ कर दिया। विरोध करने पर हमला कर दिया। इससे वह, उसके बेटे, पति व अन्य परिजन घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों में काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाकर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है तथा घायलों का उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed