फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Danger of collapse of three storey house due to landslide

Hamirpur (Himachal) News: भूस्खलन से तीन मंजिला मकान गिरने का खतरा

Tue, 15 Jul 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 15 Jul 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Danger of collapse of three storey house due to landslide
ग्राम पंचायत देई का नौण के पनियाला गांव में भूस्खलन के कारण गिरा डंगा। स्रोत: जागरूक  पाठक
29 जून को हुई भारी बारिश से गिरा है पनियाला के प्रवीण कुमार के आंगन का डंगा
विज्ञापन


एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं मिली सहायता राशि, परिवार परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। देई का नौण पंचायत के पनियाला गांव में भूस्खलन से तीन मंजिला मकान को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित प्रवीण कुमार पुत्र दिले राम ने कहा कि 29 जून को भारी बारिश से उनके घर के साथ भूस्खलन हुआ है। घटना के दिन ही प्रशासन को सूचना दी गई थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर आए और उन्होंने मकान को खाली करवा दियाए लेकिन सप्ताह बाद भी प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इस कारण बारिश के दौरान मकान के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि मकान में रहने वाले आधा दर्जन किरायेदारों से उनका परिवार जीवन यापन कर रहा है। प्रशासन की ओर से मकान को खाली करवाने के साथ किरायेदारों को भी निकलवा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रशासन को बारिश प्रभावितों को तुरंत मदद करने के निर्देश को दिए हैं, इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही है। प्रवीण कुमार के भाई अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान में भाई का पूरा परिवार उनके साथ रह रहा है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


कोट

मकान को खतरा होने पर उसमें रह रहे किरायेदारों की सुरक्षा की दृष्टि से दूसरी जगह जाने के निर्देश दिए थे। मकान के आंगन का डंगा गिरा है और इसके लिए उन्हें खुद ही प्रयास करने होंगे। एसडीएम को उक्त मामले में आपदा के तहत जो भी मुआवजा बनाता है उसकी डैमेज रिपोर्ट बनाने के निर्देश दे दिए हैं।-अमरजीत सिंह, उपायुक्त हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed