फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cultural activity

मतदाता सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रजनी सम्मानित

Sat, 25 Jan 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन विभाग हमीरपुर की ओर से शनिवार को जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का मतदाता दिवस व मतदान की महत्ता को लेकर एक ऑडियो-वीडीओ संदेश भी स्क्रीन पर दिखाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल व बालिका, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर की छात्राओं ने शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत करने के साथ मतदान पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसी स्कूल के छात्र मोहित कुमार ने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता पर भाषण दिया। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने व हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रजनी देवी को स्मृतिचिह्न भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह ठाकुर, एसडीएम चिरंजी लाल, उपनिदेशक (निरीक्षण), अजय पटियाल, स्थानीय रावमापा बाल की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) सुमन कपूर, विजय शर्मा, विकास कुमार, वंदना कुमारी, निखिल भारद्वाज, निताशा, निशा और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed