फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd of students gathered at the bus stand to get the bus pass made

बस पास बनवाने के लिए बस अड्डे पर उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Tue, 09 Nov 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Crowd of students gathered at the bus stand to get the bus pass made
बस अड्डा हमीरपुर में पास बनाने के लिए काउंटर पर कतार में लगे कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दिवाली की छुट्टियां खत्म होते ही बस अड्डा हमीरपुर में बस पास बनवाने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। विद्यार्थी कतारों में खड़े होकर पास बनवा रहे हैं, वहीं पास बनवाने के चक्कर में उन्हें अपनी कक्षाएं भी छोड़कर आना पड़ रहा है। बस अड्डे पर भीड़ होने के चलते विद्यार्थियों को बस पास बनवाने में अधिक समय लग रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, छात्र संगठन और विद्यार्थी कॉलेज परिसर में ही बस पास काउंटर की सुविधा देने की मांग अरसे से करते आ रहे हैं, लेकिन कॉलेज और निगम प्रबंधन ने यह मांग पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

इस कारण विद्यार्थियों को अपनी कक्षाएं छोड़कर पास बनवाने के लिए अणु से बस अड्डा हमीरपुर जाना पड़ रहा है। विद्यार्थियों साहिल कुमार, साक्षी शर्मा, शिवानी, रितिका, प्रिंस, योगेश आदि ने निगम और कॉलेज प्रबंधन से कॉलेज परिसर में ही बस पास बनवाने की सुविधा देने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें बस पास बनवाने के लिए बस अड्डा हमीरपुर की ओर दौड़ न लगानी पड़े। इस संबंध में डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सुबह दस से शाम चार बजे तक बस पास बनाए जाते हैं। विद्यार्थी यहां कक्षाओं के बद या पहले आकर पास बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर से लुधियाना के लिए शुरू हुई बस
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने यात्रियों की सुविधा के लिए हमीरपुर से लुधियाना रूट पर एक और बस सेवा शुरू की है। यह बस हमीरपुर से सुबह 10.20 बजे लुधियाना के लिए रवाना होगी। जबकि, लुधियाना से शाम 8.20 पर वापस हमीरपुर आएगी। इस बस का लाभ लुधियाना समेत, होशियारपुर या अमृतसर जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि यह बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed