फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd of patients gathered in the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी 2000 के पार

Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in the medical college
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्चियां बनाने के लिए लगी कतार। संवाद
हमीरपुर। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का आंकड़ा भी 2,000 पार कर गया। वहीं, अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को लंबे समय तक ओपीडी के बाहर जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के कुछ चिकित्सक बड़सर में लगे स्वास्थ्य मेले में गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मंगलवार को पर्ची काउंटर पर इतनी भीड़ थी कि मरीज दो से ढाई घंटे तक कतार में लगकर पर्ची बन पाई। मरीज सुबह नौ बजे से कतार में लगे और 11:30 बजे के बाद पर्ची बन पाई। पर्ची काउंटर पर दो कर्मचारी तैनात हैं, जिसमें से एक की छुट्टी होने के कारण महज एक ही कर्मचारी पर्चियां बना पा रहा था। अपनी पर्ची बनाने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मरीजों प्रतीक, बलदेव, सुनील, पूनम, सविता, लेखराज, कुलदीप चंद, बबलूराम, ज्योतसना, रामप्रकाश आदि ने कहा कि यहां आकर एक दिन में महज पर्ची बनेगी और दूसरे दिन आकर इलाज करवा पाएंगे। एक दिन तो पर्ची बनाने के लिए ही चाहिए। वहीं, दो दिन के अवकाश के बाद अस्पताल में भीड़भाड़ भी बहुत अधिक थी। वहीं, बड़सर में स्वास्थ्य मेला होने के कारण हर विभाग से चिकित्सक गए थे जिस कारण हर ओपीडी के बाहर भी लंबी लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कभी ओपीडी अधिक होती है तो कभी कम भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed