फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Theft in Trimurti Temple Dhaneta

धनेटा के त्रिमूर्ति शिव मंदिर में चोरी

Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, धनेटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, धनेटा Updated Sun, 24 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Theft in Trimurti Temple Dhaneta
चोरी - फोटो : DEMO Pics

पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा कस्बा में स्थित त्रिमूर्ति शिव मंदिर में चोरों ने सेंधमारी की है। चोर दानपात्र का ताला तोड़ करीब 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। इसके बाद शातिरों ने एक निजी स्कूल में सेंधमारी कर अलमारियां खोलकर रिकॉर्ड खंगाला।

विज्ञापन


यहां से भी चोर कुछ नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। त्रिमूर्ति मंदिर धनेटा के पुजारी नंद किशोर ने रविवार सुबह मंदिर प्रबंधक अनुज नंदा को फोन किया। इस दौरान उसने बताया कि शरारती तत्वों ने उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके चलते मंदिर प्रबंधक मौके पर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। पुजारी का दरवाजा भी बाहर से बंद था जबकि मंदिर के मुख्य दानपात्र खुला पड़ा था। बीते दो सप्ताह का करीब 10 हजार रुपये का चढ़ावा शातिरों ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बतराया कि स्कूल बस का चालक सुबह स्कूल पहुंचा तो उसने देखा कि स्कूल के कमरे का ताला टूटा पड़ा था। इसकी सूचना चालक ने उसे दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्कूल के अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। सारा रिकॉर्ड चोरों ने खंगाला था।


यहां से भी चोर कुछ नकदी ले उड़े। उन्होंने नादौन पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। बीते करीब डेढ़ माह में कस्बे में चोरी की यह तीसरी वारदात है। तीनों वारदातों के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed