फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth dead in accident, traffic at hault for 9 hours at NH

हादसे में युवक की मौत पर बवाल, नौ घंटे हाईवे पर चक्का जाम

Thu, 18 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dead in accident, traffic at hault for 9 hours at NH
जिला मुख्यालय हमीरपुर के मुख्य बस अड्डे के पास बुधवार रात करीब 11 बजे एक तेज  रफ्तार कार ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में बुरी तरह घायल कुसबाड़ (हमीरपुर) के मुनीष कुमार (19) को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक को टक्कर मारने वाला कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का बेटा है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोगों ने वीरवार को पूरा दिन हमीरपुर में चक्का जाम कर रखा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और विधायक नरेंद्र ठाकुर भी साढे़ तीन घंटों तक लोगों के साथ धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


हमीरपुर बस अड्डे को लोगों ने दोनों ओर से बंद कर दिया। चक्का जाम के कारण पूरा दिन लोग परेशान होते रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हमीरपुर में ही होने के कारण मामले राजनीतिक रंग भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार सुबह करीब 9.15 बजे बस स्टैंड से शाम 6.00 बजे तक करीब नौ घंटे तक एनएच 103 पर चक्का जाम किया। आक्रोश बढ़ता देख दोपहर 12.00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए।

पूरा शहर जाम हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कार्यक्रम होने के कारण बड़सर गए एसपी और डीएसपी कार्यक्रम छोड़ हमीरपुर लौट आए। दोपहर बाद 3.30 बजे धूमल धरने से उठ गए लेकिन कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। शाम चार से पांच बजे तक ग्रामीणों ने हमीरपुर बाईपास को भी बंद कर दिया।

अंधेरा होने पर शाम छह बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है ग्रामीणों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार गाड़ियों को कब्जे में लिया है।


इनके चालकों से पूछताछ की जा रही है। एसपी का कहना है कि सभी गाड़ियों की फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि हादसा किससे हुआ है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed