फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bus-scooter accident, dead

निजी बस की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत

Sat, 24 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
bus-scooter accident, dead
हमीरपुर के शासन में बस अार स्कूटी की टक्कर के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना सदर के तहत एनएच 103 पर स्थित शासन में एक निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई है। टक्कर के बाद स्कूटी को करीब 50 मीटर तक बस घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद लोगों ने एनएच 103 पर चक्का जाम कर दिया। 

विज्ञापन


  शनिवार शाम करीब छह बजे एक निजी बस हमीरपुर से नादौन की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस शासन के पास पहुंची तो बस ने विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक स्कूटी को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। सवारियों के शोर मचाने पर बस चालक ने बस को रोका। इस दौरान सवारियों ने बस से नीचे उतरकर देखा तो स्कूटी बस के आगे फंसी हुई थी, जबकि करीब 50 मीटर पीछे स्कूटी सवार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस दौरान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक स्कूटी सवार यशपाल निवासी जरल के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने और बस चालक के गिरफ्तार न होने से गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने बस के शीशे तोड़ डाले और एनएच पर भी चक्का जाम कर दिया। उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed