{"_id":"572200674f1c1b783ba91b1c","slug":"bikers-teasing-stalking-school-girls-at-bhota","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा में स्कूल जातीं लड़कियों को छेड़ रहे बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोटा में स्कूल जातीं लड़कियों को छेड़ रहे बाइक सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
बाइक गैंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप तहसील भोटा क्षेत्र में लड़कियां स्कूल जाने से कतरा रही हैं। स्कूल जाते और वापस घर लौटते समय दोपहिया वाहनों पर सवार कुछ मनचले इन स्कूली छात्राओं को तंग कर रहे हैं। शरारती तत्व ओवर स्पीड मोटरसाइकिल पर सवार होकर लड़कियों को छूते हैं। कई युवक इन लड़कियों पर फब्तियां कसते नजर आते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी यशपाल सिंह, राज कुमार, योगराज, प्रीतम चंद, रमेश चंद और सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन ऐसे मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन पुलिस मौन बैठी है। स्कूली छात्राएं शर्म के मारे शिकायत करने से गुरेज कर रही हैं।
विज्ञापन
कुछ छात्राओं ने अपने परिजनों से घर पर इन मनचलों की शिकायत की है। यहां स्कूली छात्राओं का सड़क पर अकेले चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने पुलिस विभाग से इन मनचलों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। कुछ लोगों ने उन्हें मामले की मौखिक जानकारी दी है। शीघ्र ही स्कूल समय पर पुलिस टीम को स्कूल मार्ग पर तैनात किया जाएगा।