फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन के वार्ड-2 में नगदी और लाखों के गहने चोरी

नादौन के वार्ड-2 में नगदी और लाखों के गहने चोरी

Sun, 24 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर दो में शनिवार रात को चोरों ने एक घर से दो सौ यूएस डॉलर सहित गहनों और चांदी की मूर्तियों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वार्ड नंबर दो में स्थित इस घर के मालिक प्रदेश से बाहर हैं।
विज्ञापन

चोरों ने घर में स्थित हर अलमारी, स्टील के ट्रंक, बेड बॉक्स सहित अन्य छोटी अलमारियों को भी बुरी तरह से तोड़ दिया है। मकान के सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ है। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला जब घर के किरायेदार नरेश कुमार ने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर ताला नहीं था। नरेश कुमार ने जब घर के अंदर झांक कर देखा तो अलमारियां खुली थीं। जिनमें से सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना अन्य पड़ोसियों को देकर घर के मालिक शिव राम शर्मा को भी सूचित किया। शिव राम शर्मा अहमदाबाद में अपनी बेटी के घर गए हुए थे। उन्होंने कहा कि चोरी हुए पूरे सामान के बारे में तो वह आकर ही बता सकते हैं, परंतु रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार घर में रखे 200 यूएस डॉलर, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, चांदी की दो बड़ी मूर्तियां, चांदी के ही पांच बड़े बर्तन, चांदी के दस पुराने सिक्के, तीन मोबाइल व अन्य कीमती सामान गायब हुआ है। जब से शिव राम बाहर गए हैं, तब से ही उनके नजदीकी पारिवारिक सदस्य उनके मकान में शाम को सोने आते थे, परंतु किसी कारण वह लोग भी तीन दिनों से कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान में चोरी की है। उधर, थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed