{"_id":"5abfbd694f1c1bd4618b4b2b","slug":"61522515305-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को टक्कर मार कर चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध को टक्कर मार कर चालक फरार
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते डिडवीं टिक्कर कस्बा में तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध अनिरुद्ध डोगरा घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।
डिडवीं टिक्कर के दुकानदार सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे वह दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार हमीरपुर की तरफ से आई और सड़क के किनारे पैदल जा रहे अनिरुद्ध डोगरा को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। यह हादसा कार चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। घायल वृद्ध के सिर, बाजू और टांगों में चोटें आई हैं। इनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन जारी है।
विज्ञापन