{"_id":"57891dad4f1c1ba64e13f12d","slug":"30-tola-jewelleri-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 तोला सोना समेत नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 तोला सोना समेत नकदी पर हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अग्घार के कोठी गांव में एक अध्यापक दंपति के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। अध्यापक दंपति के घर से चोर 30 तोला सोने के गहने समेत 15 हजार नकदी उड़ा ले गए। वारदात के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। शिकायत मिलते ही हमीरपुर से पुलिस की टीम डॉग स्कवायड सहित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिवार के मुखिया विपिन कुमार पुत्र दुनी चंद निवासी कोठी भोटा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। वह दोनों हमीरपुर शहर में किराये के मकान में रहते हैं। भोटा के कोठी गांव में पुराने मकान से महज 50 मीटर की दूरी पर ही उन्होंने नया मकान बनाया है। पुराने मकान में विपिन कुमार के माता-पिता समेत पूरा परिवार रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उन्हें घर से फोन आया कि मुख्य गेट का ताला, दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं। यह सुनकर जब वह वहां पहुंते तो देखा कि घर के अंदर अलमारियों से अधिकतर सामान गायब था। साथ ही पत्नी और बेटियों की तीन जोड़ी झुमके, अंगूठियां, गले के चेन और नथ समेत अन्य गहने जोकि करीब 30 तोला बनता है गायब थे। इसके साथ ही अलमारी के भीतर रखा करीब 15 हजार रुपये भी गायब पाया गया।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि वारदात को अंजाम देने वाले कमरे में जगह-जगह पान चबाकर थूक गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उधर, एसएचओ हमीरपुर राजेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डॉग स्कवायड की मदद से मामले की जांच जारी है।