{"_id":"5ab53a854f1c1ba2238b6d50","slug":"191521826437-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूंपल में बाइक स्किड होने से तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूंपल में बाइक स्किड होने से तीन घायल
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के भूंपल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक स्किड होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक गंभीर घायल को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
अशोक कुमार रैल आईटीआई में पढ़ रही अपनी बेटी को कुछ जरूरी वस्तुएं देने के उपरांत वापस अपने गांव भूंपल आ रहे थे। इस दौरान एनएच पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। उस दौरान बाइक पर अशोक, अमित और राजेंद्र सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें 108 एंबुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों को उपचार दिया गया और अशोक कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा का कहना है कि घायल अशोक को टांडा रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज नादौन अस्पताल में किया जा रहा है। उधर थाना अतिरिक्त प्रभारी नादौन राजेश का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।