{"_id":"5bdf1917bdec22697b116924","slug":"181541347607-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेल रहे युवकों ने पड़ोसी के क्वार्टर से 37 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेल रहे युवकों ने पड़ोसी के क्वार्टर से 37 हजार उड़ाए
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते लंबलू कस्बे में आपस में जुआ खेल रहे चार प्रवासी युवकों ने नशे की हालत में किराये के कमरे पर रहने वाले पड़ोसी के 37 हजार 500 रुपये उड़ा लिए। इनमें से एक युवक को पीड़ित परिवार के सदस्य घर की चाबी सौंप कर गए थे। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला। रविवार सुबह उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना सदर में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की तो पाया कि साथ ही के मकान में किराये पर रहने वाले चार युवकों ने जुआ में हारने पर नशे की हालत में यह डाका डाला। पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर युवकों ने गुनाह कबूल कर लिया। वहीं युवकों ने उक्त परिवार की मुखिया महिला को राशि लौटा दी। आपसी रजामंदी होने और राशि लौटाने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। लंबलू में एक किराये के मकान में प्रवासियों के करीब दस परिवार रहते हैं। इनमें से अधिकतर के पास पुलिस थाना में बनने वाले आईकार्ड भी नहीं है। इस कारण पुलिस ने संबंधित मकान मालिक को भी थाने में तलब किया है। शनिवार सुबह कुंती देवी और उसका बेटा काम पर चले गए। जबकि, उनकी बेटी के पास कमरे की चाबी थी। दोपहर को उनकी बेटी भी अपने घर मुरादाबाद उत्तरप्रदेश चली गई और कमरे की चाबी साथ के कमरे में रहने वाले युवक को सौंप गई। उक्त युवक ने साथ वाले मकानों के चार युवकों के साथ पहले तो शराब पी और जुआ खेला और बाद में जुआ में हारने पर चारों ने उक्त प्रवासी महिला के कमरे में डाका डाल दिया। हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में तो युवक मुकर गए लेकिन, पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो एक युवक ने अपने गांव के युवक के पास पैसे देने की बात कही। जब उस युवक से पूछताछ की तो उसने कहा कि पैसे उसने उसी युवक को लौटा दिए। इसके बाद आरोपी युवक ने कहा कि नशे की हालत में उसने पैसे कहां रखे, इसकी याद नहीं है। पुलिस ने चारों आरोपियों सख्ती दिखाई तो उन्होंने उक्त महिला को राशि लौटा दी। इसके बाद महिला की उनके साथ रजामंदी हो गई और उसने मामला दर्ज नहीं करवाया। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि एक युवक के पास कमरे की चाबी होने के कारण ट्रंक का ताला तोड़कर उन्होंने रकम उड़ा ली। पुलिस के पहुंचने पर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने महिला को रुपये लौटा दिए गए। जिस कारण महिला ने मामला दर्ज नहीं करवाया। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। उन्होंने प्रवासियों को किराये पर कमरा देने से पूर्व स्थानीय लोगों से उनके आई कार्ड थाने से बनवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन