{"_id":"5d1ce81b8ebc3e3cc560ccd2","slug":"15621754916-hamirpur-hp-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक मारपीट करने पर भोरंज और हमीरपुर में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रास्ता रोक मारपीट करने पर भोरंज और हमीरपुर में केस दर्ज
विज्ञापन
हमीरपुर। रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस थाना भोरंज और हमीरपुर में दो अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। दिनेश कुमार पुत्र बेेली राम निवासी मोरसू डाकघर भोटा तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को उसका भाई संदीप कुमार दूध लेकर घर जा रहा था। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे प्रदीप कुमार पुत्र अजुध्या दास गांव मोरसू और उसकी माता ने भाई का रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।
मारपीट से उसे चोटें आई हैं। दूसरी तरफ रफीना देवी पत्नी भुट्टो मुहम्मद गांव पंतेहड़ी डाकघर धनवीं तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने भोरंज थाना में केस दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के आंगन में खड़ी थी। इस दौरान उसका देवर मजीद खान आया और गाली गलौज करने लग पड़ा। जब उसे गाली गलौज न करने को कहा तो उसने व उसकी पत्नी ने उसके पति, सास व उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट से इनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।