{"_id":"5cd70399bdec22073073d807","slug":"151557595033-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खाना खाने जास रहे सेल्समैन से मारपीट कर दांत तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर खाना खाने जास रहे सेल्समैन से मारपीट कर दांत तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत मण निवासी सहकारी सभा के सेल्समैन के साथ उसी के गांव के व्यक्तियों ने मारपीट कर उसके दो दांत तोड़ दिए हैं। मण पंचायत के तरेटी गांव निवासी शशिभूषण पुत्र जगदीश ने नादौन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह मण पंचायत की सहकारी सभा में बतौर सेल्समैन कार्य करता है। शनिवार दोपहर के समय जब वह सोसाइटी से अपने घर खाना खाने जा रहा था तो रास्ते में उसी के गांव के दो व्यक्तियों ने उस पर अचानक धावा बोल दिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर उसके दो दांत तोड़ दिए हैं।
जबकि चार अन्य दांत बुरी तरह से हिल गए हैं। शशिभूषण ने बताया कि मारपीट करने वालों के साथ उसका जमीन विवाद है तथा वह कोर्ट में मुकद्दमा जीत चुके हैं। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उस पर हमला किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करवाया जा रहा है। अस्पताल में तैनात डॉ. एलआर धीमान ने कहा कि शशिभूषण के ऊपर के दो दांत टूटे हुए हैं और निचले जबड़े के 4 दांत हिल गए हैं।