फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज

हमीरपुर थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भुराणा कोट गांव में मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है। अली मुहम्मद पुत्र मुन्ने मियां गांव और डाकघर चांदपुर तहसील मुरादाबाद थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह भुराणा कोट में सुरेश के मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान की निचली मंजिल में और भी लड़के रहते हैं। वीरवार शाम को जब वह काम से लौट कर अपने कमरे में पहुंचा तो करीब आठ बजे मकान के लेंटर पर लड़कों की आपस में मोबाइल को लेकर बहसबाजी हो रही थी। बहसबाजी के दौरान एक लड़के पिंटू ने कहा कि मोबाइल विकास ने उठाया है और उसने उसे थप्पड़ मार दिए। इस बात को लेकर रिशु राणा ने विकास का रास्ता रोका और उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। छत से बजरी पर गिरने के कारण विकास को सिर व अन्य शरीर पर चोटें आई हैं। उसके साथ अन्य लड़कों ने भी झगड़ा और मारपीट की है। एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed