{"_id":"5a2425214f1c1b8d698bf6d5","slug":"131512318241-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसी कार
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में एनएच-70 के विस्तारीकरण के चलते एक माह पूर्व दुकानों के आगे बने चबूतरे तोड़े गए हैं। सड़क किनारे बना गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। रविवार दोपहर बाद एक कार अन्य गाड़ी को पास देते हुए गड्ढे में फंस गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी एक बाइक सवार गड्ढे के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से मुश्किल से बचा। अंधेरे में गड्ढा वाहन चालकों के लिए और भी खतरनाक बन जाता है। लोगों प्रताप सिंह, अशोक कुमार, रघुनाथ चंदेल, प्रवीण कुमार, सुरेश जंवाल, रिंकू आदि ने विभाग से मांग की है कि गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त किया जाए। सहायक अभियंता एनएच आरके शर्मा का कहना है काम चला हुआ है। अगर ऐसा है तो इस गड्ढे को पहले भर दिया जाएगा।
विज्ञापन