फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सौतेली मां और ताया के परिवार ने युवक को किया लहुलुहान

सौतेली मां और ताया के परिवार ने युवक को किया लहुलुहान

Sun, 20 Jan 2019 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पड़ते बटराण गांव में एक इंजीनियर युवक पर उसकी सौतेली मां और ताया के परिवार के सदस्यों ने लाठियों और डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल युवक रोहित पटियाल पुत्र स्वर्गीय दलजीत सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। रविवार को जैसे ही वह अपने घर पहुंचा तो उसकी सौतेली माता और उसके ताया ओंकार चंद के पूरे परिवार ने मामूली बात को लेकर उस पर हमला कर दिया। रोहित ने बताया कि हमलावरों ने लाठियों और डंडों का प्रयोग किया। इस दौरान अन्य परिजनों ने बड़ी कठिनाई से उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया और अस्पताल पहुंचाया। रोहित की बहन इंदु बाला ने बताया कि उनके पिता पुलिस में थे, परंतु कुछ वर्ष पूर्व उनका देहांत हो चुका है। वहीं, रोहित मेधावी छात्र रहा है। जिस कारण उसे इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल भी मिला था। उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह ससुराल से यहां पहुंची है। रोहित ने बताया कि माता-पिता के देहांत के बाद से ही उसकी सौतेली मां और ताया का परिवार उससे आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। इस घटना में रोहित के सिर और बाजू पर काफी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। घायल का मेडिकल करवाया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed