फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crime

होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर तीन लोग संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजे

Tue, 05 May 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
भोरंज/नादौन(हमीरपुर)। धिरड़ पंचायत में होम क्वारंटीन किए तीन लोग बाहर घूमते नजर आए। प्रशासन ने इन्हें पकड़ कर क्वारंटीन केंद्र सब्जी मंडी जाहू भेज दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम भोरंज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि तहसीलदार-सह-सदस्य, उप मंडल भोरंज निगरानी समिति ने धिरड़ गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होम क्वारंटीन किए लोगों के बारे में पूछा गया। वे मौके पर नहीं मिले। इनमें से दो लोग दिल्ली और जबकि एक जालंधर से आया है। इन्हें गृह संगरोध का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इसके बाद इन्हें संस्थागत संगरोध जाहू सब्जी मंडी में भेज दिया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से नादौन में आए लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में विभाग ने नादौन शहर और आसपास के लोगों के 13 तथा धनेटा क्षेत्र के 12 लोगों के सैंपल लिए। ये सभी लोग हाल में बाहरी राज्यों से नादौन आए हैं। मंगलवार को डॉक्टर बीएस राणा की अगुवाई में सुनील शर्मा और अनु सहित अन्य कर्मचारियों ने 13 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. राणा ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह प्रक्रिया की गई है। हालांकि यह सभी लोग स्वस्थ हैं। इन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि जो भी लोग बाहर से आए हैं वह अपने स्तर पर भी प्रशासन या विभाग को सूचित करके सहयोग करें। जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया है। वे भी नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed