{"_id":"5e821b0c8ebc3e6fe61a3fd3","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml3290877174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईघर की दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबा व्यक्ति, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोईघर की दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबा व्यक्ति, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सकरोह में मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सकरोह पंचायत के तज्यार गांव तहसील ढटवाल के छौंकी राम के रोसोई घर की दीवार गिरने से उसके भतीजे जसवंत सिंह (42) की मौके पर ही मौत हो गई।
मामला रविवार शाम का है, जब जसवंत सिंह रसोईघर के साथ बने शौचालय में जा रहा था कि अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही घर के बाकि सदस्य मौके पर पहुंचे और जसवंत सिंह को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने इसकी सुचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी और प्रधान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस विभाग को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई के लिए हमीरपुर भेज दिया है। वहीं राजस्व विभाग से हल्का पटवारी व तहसीलदार ढटवाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है तथा पीड़ित परिवार को मौके पर ही 10,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है।
नायब तहसीलदार ढटवाल मोहिंद्र सिंह ने कहा कि तज्यार गांव में रसोईघर की दीवार के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हल्का पटवारी सहित घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के लिए दस हजार की राशि दी गई है तथा रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेज दी गई है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि ढटवाल क्षेत्र के तज्यार गांव में दीवार के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस विभाग आगामी कार्रवाई में जुटा हुआ है।---