{"_id":"5d9a254c8ebc3e015a223687","slug":"crime-hamirpur-hp-news-sml310067242","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स आत्महत्या मामले में तीन वार्ड सिस्टर और नर्सों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स आत्महत्या मामले में तीन वार्ड सिस्टर और नर्सों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की स्टाफ नर्स के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन अन्य वार्ड सिस्टर और नर्सों से पूछताछ की है। इससे पूर्व शनिवार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की एक दर्जन वार्ड सिस्टर और स्टाफ नर्सों से पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि रविवार को पुलिस ने तीन नर्सों से पूछताछ की है। अस्पताल से कई रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए हैं। शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
बता दें कि उपमंडल नादौन के गांव पलासी डाकघर कश्मीर की रहने वाली 32 वर्षीय मोनिका ने गत वीरवार अपने किराये के मकान में आत्महत्या कर ली थी। वह हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर सेवाएं दे रही थीं। उसका पति दवा कंपनी में सेवाएं दे रहा है। जबकि पांच साल का बेटा स्कूल में पढ़ता है। घटना के दिन वह स्कूल में था। उसे स्कूल से घर लाने कोई नहीं पहुंचा। शाम करीब साढ़े पांच बजे जानकारों ने उसे घर पहुंचाया। 3 अक्तूबर, वीरवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद मोनिका बारल गांव स्थित अपने कमरे में पहुंची और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था, इसमें उसने अस्पताल की सीनियर वार्ड सिस्टर पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया।