{"_id":"62e3ef9f9c18417cf20d1601","slug":"cremination-of-mother-and-daughter-hamirpur-hp-news-sml416741765","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंजियाना गांव में एक साथ जली मां-बेटी की चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंजियाना गांव में एक साथ जली मां-बेटी की चिताएं
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। दिल्ली के स्वरूप नगर में कार और बस में हुई टक्कर में काल का ग्रास बनी मां-बेटी की चिताएं शुक्रवार को एक साथ जलीं। हादसे में कार सवार हमीरपुर जिले की तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए थे। परिवार के सदस्य हमीरपुर से दिल्ली के उत्तम नगर जा रहे थे। 25 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे कार खड़ी कलस्टर बस के पीछे जा घुसी। दमकल विभाग की टीम ने कार को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला था। जमुना (62), उसकी बेटी ज्योति शर्मा (27) और निशा (32) पत्नी विजय की मौत हो गई थी। घायल कार चालक और निशा का बेटा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जमुना के पति जगन्नाथ का कनाडा में होटल है। निशा अपने बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व हमीरपुर आई थी। वह जमुना और उसकी बेटी ज्योति शर्मा के साथ दिल्ली जा रही थी।
लंजियाना गांव की निवासी मां-बेटी जमुना और उसकी बेटी ज्योति शर्मा की चिताएं शुक्रवार को एक साथ जलीं। दिल्ली से शवों को शुक्रवार सुबह पैतृक गांव लाया गया। मां-बेटी की एक साथ चिंताएं जलता देख गांव में मातम छा गया।
विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा लंजयाणा पहुंचे। विधायक सुक्खू ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, गलोड़ मंडल अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद, कैप्टन कमलेश कुमार, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रविंद्र लखनपाल आदि मौजूद रहे।