{"_id":"689256fbcf8c0da6d400113f","slug":"crematorium-ready-in-tikkar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163061-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टिक्कर में श्मशानघाट बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टिक्कर में श्मशानघाट बनकर तैयार
Wed, 06 Aug 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
गांव टिक्कर में बना श्मशान घाट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत वार्ड नंबर छह गांव टिक्कर में श्मशानघाट का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। निर्माण कार्य पर लगभग छह लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है।
पंचायत और लोगों की सहभागिता से निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पंचायत ने 14वें वित्त आयोग से करीब पांच लाख रुपये की राशि खर्च की है। वहीं, आम लोगों ने एक लाख रुपये का योगदान दिया है।
पहले यहां पर श्मशानघाट की सुविधा थी, लेकिन उसकी स्थिति काफी खराब हो गई थी। इस कारण अंतिम संस्कार करने में दिक्कत आ रही थी। लोगों ने पंचायत से श्मशानघाट की मरम्मत करने की मांग की थी। उसी स्थान पर अब नया श्मशानघाट तैयार किया गया है। यहां पर बैठने के लिए सीमेंट से बने बैंच की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
रास्ते में इंटरलॉक टाइलों की सुविधा दी गई है। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के प्रधान कुलबीर सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर छह में श्मशान घाट बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पर छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं।