फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CPS innaugurates projects worth Rs. 86 lakh

सीपीएस ने किए 86 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन

Fri, 20 May 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Fri, 20 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
CPS innaugurates projects worth Rs. 86 lakh
टिप्पर और दरकोटी पंचायत में पशु औषधालयों की रखी नींव - फोटो : demo pics

मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने 86.49 लाख रुपये लागत के भवनों और योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने ग्राम पंचायत टिप्पर और दरकोटी में 11-11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु औषधालयों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत झंझयाणी में लगभग 12 लाख रुपये लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। आंशिक समावेशित बस्तियों के लिए पेयजल सुविधा देने के लिए 50 लाख से निर्मित बल्ली-सुगल-मश्लाणा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


 इस पेयजल योजना के शुरू होने से छह गांवों के  लगभग 1400 लोग लाभांवित होंगे। सीपीएस ने बाद में राप्रापा कमलैड़ी में 2.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित कमरे का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़सर के मक्कड़ में 30 लाख और समताना में आठ लाख से पशु औषधालय भवन बनाए जा रहे हैं। टिप्पर तथा भेवड़-सहेली सड़क को शीघ्र पक्का किया जाएगा। ग्राम पंचायत टिप्पर में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए उठाऊ पेयजल स्कीमों में सुधार किया जाएगा।


सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अजमेर ठाकुर ने कहा कि बागवानी, पशुपालन और कृषि को व्यवसायिक रूप में अपनाने के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अरविंद्र कौर डोगरा, डीपी अग्निहोत्री, सुरेंद्र अग्निहोत्री, राजेंद्र जार, मंजीत डोगरा, कैप्टन जसपाल, अमीं चंद प्रधान ग्राम पंचायत झंझयाणी मदन लाल, प्रधान ग्राम पंचायत टिप्पर  केवल धीमान, एसई आईपीएच एसके  चौधरी, एक्शियन राजेद्र कुमार, एसडीओ सुनील कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed