फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cow and bull died in accident

वाहन की चपेट में आने से गाय और बैल की मौत

Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में मंगलवार रात पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक लावारिस गाय और बैल की मौत हो गई। दोनों मवेशी काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन, पंचायतों के पास इस तरह के मवेशियों को हटाने के लिए कोई अतिरिक्त बजट न होने के कारण आए दिन ऐसी समस्या पेश आ रही है। इस हादसे की खबर जब समाजसेवी ओपी जसवाल को लगी तो उन्होंने मृत जानवरों को सड़क के किनारे से हटाने तथा दफनाने के लिए अभियान शुरू किया। मौके पर जेसीबी लाकर उसे सड़क के किनारे से उठाया गया। जेसीबी ठेकेदार संजय कपिल की ओर से उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

आए दिन इस प्रकार लावारिस जानवरों की मौतें होती हैं। पंचायतों तथा पशुपालन विभाग की ओर से कोई भी बजट का प्रावधान इस कार्य के लिए नहीं किया गया है। इससे पूर्व भी बाजार के समीप एक बैल गड्ढे में गिर गया था। उसमें भी समाजसेवी ओपी जसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा बैल को गड्ढे से निकालने का कार्य किया था। बाद में उस पशु की मौत हो गई थी। वार्ड पंच राकेश शर्मा ने बताया कि पंचायत के पास इस प्रकार का कोई बजट तो नहीं होता है लेकिन, जब भी इस प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो पंचायत से सहयोग करवा कर मृत जानवरों को दफनाने का कार्य करवाया जाता है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए दोनों आवारा जानवरों को हटाने के लिए जेसीबी उपलब्ध करवाकर इस कार्य को पूरा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed