फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Covid ward of medical college started, treatment of 26 patients underway

मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड शुरू, 26 मरीजों का चल रहा उपचार

Sun, 16 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कोविड वार्ड ने काम करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में कोविड वार्ड में कुल 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 24 मरीज एनआरएम पर हैं। यह वार्ड बीमार कोविड रोगी के लिए जीवन रक्षक बन गया है और ऐसे गंभीर रोगियों को गहन देखभाल और उपचार प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

पहले इन्हें डीसीएच नेरचौक और टीएमसी कांगड़ा भेजा जाता था, मगर अब वहां का बोझ भी कम हो गया है। अमर उजाला ने 12 मई के अंक में ऑक्सीजन प्लांट और कोविड वार्ड में वेंटिलेटर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अब कोविड वार्ड में वेंटिलेटर स्थापित करने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य संपन्न हो गया है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कोविड वार्ड लगभग अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएसए संयंत्र को अधिकृत कंपनी की ओर से नियम एवं शर्तों के अनुसार स्थापित किया गया है। प्रमाणन प्रयोगशाला से प्राप्त ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की शुद्धता की परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार यह 93.87 थी। उन्होंने कहा कि मैनिफोल्ड और गैस पाइपलाइन सिस्टम लोक निर्माण विभाग की ओर से स्थापित किए गए हैं। पीएसए संयंत्र और गैस पाइपलाइन प्रणाली दोनों संबंधित निष्पादन एजेंसियों की वारंटी और एएमसी के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना का संचालन यह सुनिश्चित करने के बाद किया गया है कि सभी लॉजिस्टिक, मानव-शक्ति, सुविधाएं, उपकरण और मशीनरी सही जगह पर काम करने की स्थिति में हैं। इस कोविड वार्ड में मरीजों के प्रबंधन में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स और प्रसूति एवं स्त्री रोग के विशेषज्ञों की एक टीम शामिल है। चिकित्सा अधीक्षक और अस्पताल प्रशासक की देख-रेख में तकनीकी व्यक्तियों की एक टीम वर्तमान समस्याओं और पीएसए संयंत्र और कोविड वार्ड के समुचित कार्य को सुनिश्चित करने के लिए गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed