{"_id":"67db14cf2d907e088b0e8c06","slug":"couple-leaving-home-for-hospital-meets-car-accident-husband-dies-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-150987-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घर से अस्पताल निकले दंपती की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घर से अस्पताल निकले दंपती की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत
Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
पटनौण में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। स्रोत : जागरूक पाठक
टौणीदेवी (हमीरपुर)। मंडी-हमीरपुर एनएच पर बराड़ा पंचायत के पटनौण चौक पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की मौत हो गई। हादसे में मृतक चालक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान हिम्मर गांव निवासी कश्मीर सिंह (47) पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है। कश्मीर सिंह के सीने में सुबह तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्होंने ब्लड प्रेशर की दवा ली और पत्नी के साथ हमीरपुर अस्पताल में चैकअप करवाने के लिए कार में रवाना हुए। सुबह 9:30 बजे के करीब पटनौण चौक के पास उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार डंगे से करीब 30 फुट नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला लेकिन कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। संभावना है कि उन्हें ड्राइविंग के दौरान हार्ट अटैक आया, जिससे उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।
भोरंज पुलिस थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी खतरे से बाहर है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
मामले की छानबीन जारी है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर