फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corone advisary

पुस्तकालय में नहीं मिलेगी पाठकों की भीड़

Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद हमीरपुर में कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी का असर सिनेमा और कोचिंग सेंटर पर भी पड़ेगा। हमीरपुर में एक दर्जन प्राइवेट कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इन सेंटरों में प्रदेश भर से बच्चे जेईई और नीट की कोचिंग ले रहे हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में सिनेमा में भी एनआईटी, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी मूवी देखने आते हैं।
विज्ञापन

इन सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सिनेमा और कोचिंग सेंटरों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा पब्लिक लाइब्रेरी भी बंद रहेंगी। चूंकि, इन पुस्तकालयों में रोजाना 250 से 300 बच्चे विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसके चलते सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के अलावा हमीरपुर के सिनेमाघर, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक पुस्तकालय भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed