फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona recovery

आठ और कोरोना संक्रमित ठीक

Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में आठ और कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। इन 8 लागों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद इन्हें गृह-संगरोध में भेज दिया गया है। जिला में संक्रमण के 124 में से अब 38 सक्रिय मामले हैं। स्वस्थ लोगों का आंकड़ा 85 पहुंच गया है। हमीरपुर को पीछे छोड़ अब कांगड़ा जिला फिर से कोरोना संक्रमितों के मामलों में आगे निकल गया है। वहां कोरोना के 53 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा और सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने एनआईटी परिसर में स्थापित समर्पित कोविड केयर सेंटर पहुंचकर इन सभी लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। जिला में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बेहतर है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए लोगों में अमनेड़ से 46 वर्षीय और 51 वर्षीय व्यक्ति, कसबाड़ क्षेत्र केमरहाट से 51 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर क्षेत्र के गालियां से 30 वर्षीय व्यक्ति, फारसी(किरवीं) से 27 वर्षीय युवक, बड़सर क्षेत्र के बरोटी से 33 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के बलोह से 55 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज क्षेत्र के बडार से 34 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 जून को जिला में 165 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे गए हैं। इनमें चिकित्सा खंड टौणी देवी के 30, नादौन के 45, गलोड़ के 24, भोरंज के 13, बड़सर के 16, सुजानपुर चिकित्सा खंड के 24 तथा डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर से 9 तथा डीसीसीसी एनआईटी अणु के 4 इन्कॉन्क्लूसिव सैंपल शामिल हैं। अभी जिला में स्थापित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र भोटा में 3 तथा डीसीसीसी अणु में 35 लोग दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed