फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona

झांसी से लौटे कोरोना संक्रमित के परिवार के 5 अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव

Fri, 12 Jun 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। झांसी से लौटे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए परिवार के पांच अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कोविड-19 के सामने आए नए मामलों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की 35 वर्षीय पत्नी, 10 वर्षीय बेटा, 9 वर्षीय भतीजी और 57 वर्षीय माता और 59 वर्षीय पिता शामिल हैं। यह सभी 29 मई को झांसी से लौटे कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क हैं। संक्रमित सभी परिजनों को समर्पित कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। जबकि, उक्त पाजिटिव व्यक्ति का पहले से ही सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इन पांच नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 131 पहुंच गई है। जबकि 92 लोगों ने कोरोना पर विजय पा ली है। आज शुक्रवार को सात लोगों ने कोरोना से जंग जीती। वर्तमान में जिला में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामलों की संख्या 38 रह गई है। जबकि, कांगड़ा जिला में सक्रिय मामले 56 हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पांचों लोग सुजानपुर तहसील के छनेर क्षेत्र में झांसी से लौटे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी रिश्तेदार हैं। यह व्यक्ति झांसी से 29 मई, 2020 को लौटा था और गृह-संगरोध में रखा गया था। गत 9 जून को संक्रमण की पुष्टि के उपरांत इस व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर भेजा गया था। इस व्यक्ति की पत्नी व बेटा उसके साथ ही झांसी से लौटे थे और उसके माता-पिता व एक अन्य बच्ची भी उसके प्राथमिक संपर्कों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed