{"_id":"5ee266ac8ebc3e42f1001b40","slug":"corona-case-hamirpur-hp-news-sml3353790102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें 32 वर्षीय महिला बूणी गांव की है। वह हाल ही में गुरुग्राम से लौटी हैं। इसके अलावा दूसरा संक्रमित 31 वर्षीय पुरुष भी बूणी गांव का है। वह भी दिल्ली से लौटा है। दोनों कोरोना संक्रमित गृह संगरोध में थे। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।
वीरवार रात दोनों सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देर रात खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट करने की प्रक्रिया में लगा रहा। इन दो नए मामलों के साथ ही जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 पहुंच गई है। हालांकि 85 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी भी की है। जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 40 रह गई है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि वीरवार को जिला में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। इनके प्राथमिक संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।