फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Convocation ceremony tomorrow at NIT Hamirpur, 1498 degrees will be awarded

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में दीक्षांत समारोह कल, 1498 डिग्रियां दी जाएंगी

Sat, 26 Oct 2024 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राएं सफेद सलवार-कमीज में आएंगे
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निदेशक पदक वास्तुकला विभाग की विशालिनी वी को दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में 15वां दीक्षांत समारोह 28 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को एनआईटी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार अर्चना नानौटी और अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। 15वां दीक्षांत समारोह वर्ष 2023-2024 के दौरान विधिवत योग्यता प्राप्त डिग्री हासिल करने वालों के लिए 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की मुख्यातिथि उपाध्यक्ष और कैपजेमिनी इंडिया इंजीनियरिंग प्रमुख डॉ. सुदत्ताकर होंगी। वहीं, एसजेवीएन के निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह के दिन ड्रेस कोड में पुरुष छात्रों के लिए सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और छात्राओं के लिए सफेद सलवार-कमीज निर्धारित की गई है।
इस दीक्षांत समारोह के दौरान 1498 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 899 बीटेक, 54 बीआर्क, 391 एमटेक, 17 एमआर्क, 61 एमएससी, 27 एमबीए और लगभग 50 पीएचडी डिग्रियां शामिल हैं। खास बात है कि इस बार पीएचडी में 40 फीसदी अधिक डिग्रियां दी जा रही हैं। वर्ष 2022 में 25 व 2023 में 35 डिग्रिया बांटी गईं। संस्थान विभिन्न यूजी और पीजी कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मेधावी छात्रों को एक निदेशक पदक, 37 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 12 कांस्य पदक भी प्रदान करेगा। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निदेशक पदक वास्तुकला विभाग की विशालिनी वी को प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 27 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे संस्थान के सभागार में होगी। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान कुल 219 कंपनियों ने कैंपस का दौरा किया और 81.18 फीसदी यूजी और 69 फीसदी पीजी छात्रों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रशांत ठाकुर को गूगल में 58 एलपीए मिला। 2024 इंडिया टुडे रैंकिंग में एनआईटी हमीरपुर ने इंजीनियरिंग श्रेणी में 20वां स्थान हासिल किया। पिछले शैक्षणिक वर्ष के दौरान छात्रों और संकाय सदस्यों ने अनुक्रमित पत्रिकाओं और सम्मेलनों में लगभग 663 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसी अवधि के दौरान संस्थान के संकायों को लगभग नौ आईपीआर और पेटेंट प्रदान किए गए। एनआईटी हमीरपुर के संकाय की ओर से वर्तमान में 10.6 करोड़ की लागत की 8 प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन्हें सीएसआईआर, एसईआरबी, मीटीई, डीएसटी, डीबीटी, एमएनआरई, डीआरडीओ, हिमकोस्ट और आईसीएसएसआर जैसी एजेंसियों की ओर से वित्त पोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed