फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contractors opposes EPF conditions for laborers

ईपीएफ की शर्त पर भड़के ठेकेदार

Fri, 01 Apr 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Contractors opposes EPF conditions for laborers
epf - फोटो : अमर उजाला

जिला के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेकेदार ईपीएफ नंबर की शर्त पर भड़क गए हैं। छोटे ठेकेदारों ने एकजुट होकर आईपीएच विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सभी ठेकेदारों ने हमीरपुर में एकजुट होकर सरकार को चेताया कि वह छोटे ठेकेदारों का शोषण करना तुरंत बंद करे। उन्होंने कहा कि एक तो प्रदेश वैसे ही बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। जो ठेकेदारी करके अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, उनके एकमात्र व्यवसाय पर भी खतरे के बादल मंडराना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


ठेकेदारों पर महंगाई के दौर में अच्छी गुणवत्ता के साथ शीघ्र काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, ठेकेदारों को अपना लाइसेंस नवीकरण करवाने के लिए अब ईपीएफ नंबर की शर्त लगा दी है। उन्होंने मांग की कि विभाग इपीएफ नंबर की शर्त को वापस ले और बिलों के लेबर सेस काटना बंद करें। छोटे ठेकेदारों का सेल टैक्स कम कर लेबर सेस काटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग के तानाशाह रवैये के विरुद्ध सभी ठेकेदार एकजुट हैं। अगर सरकार अपना रवैया नहीं बदलती तो छोटे ठेकेदार विकास कार्यों को रोक देंगे। ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जो ठेकेदार समय पर कार्य पूरा कर लें उन्हें तुरंत भुगतान कर देना चाहिए।


इस अवसर पर ठेकेदार अनिल शामा, श्रवण कुमार, पंजाब सिंह, अनिल पुरी, अंकुश दत्त शर्मा, राजेश ठाकुर, जैमल, संजय वर्मा, अनिल सोनी, सुमन भारती, पंकज, संदीप चौहान, अनिल ठाकुर, प्रदीप कुमार, राजेश चौधरी, अजय ठाकुर, शशि कुमार, अजय पुरी एवं सुभाष ठाकुर के अलावा काफी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed