फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contaminated water from the market will not reach Jahu drinking water scheme.

Hamirpur (Himachal) News: जाहू पेयजल योजना के पास नहीं पहुंचेगा बाजार का दूषित पानी

Mon, 22 Apr 2024 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water from the market will not reach Jahu drinking water scheme.
जाहू पंचायत में खेतों में पहुंचा गंदा पानी। संवाद
दोनों तरफ की नालियों का पानी आरसीसी पाइप से सीर खड्ड तक पहुंचेगा
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए 10 लाख रुपये खर्च करेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के लिए निर्मित नई उठाऊ पेयजल योजना का पानी दूषित नहीं होगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग जाहू बाजार के गंदे पानी की निकासी के लिए 10 लाख खर्च करके पानी को सीर खड्ड के पास छोड़ेगा ताकि पानी में किसी प्रकार की अशुद्धता न हो। जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के अधीन आने वाली जाहू पंचायत के लिए 156.89 लाख की लागत की नई पेयजल योजना का निर्माण स्थानीय पेट्रोल पंप के पास किया गया है।

इस योजना को जल शक्ति विभाग ने चलाने के लिए सफल टेस्टिंग कर ली है। पानी के वितरण के लिए तलाई गांव के पास वार्ड नंबर सात में 50 हजार लीटर पानी की क्षमता का ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य जारी है। पेयजल योजना के पास जाहू बाजार की नालियों का गंदा पानी एकत्रित होने से पानी के खराब होने की संभावना को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने योजना स्थल का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है कि दोनों ओर से आने वाली नालियों के गंदे पानी को एक जगह एकत्रित करके सीर खड्ड के पास छोड़ा जाएगा ताकि पेयजल योजना का जलस्त्रोत दूषित न हो। इसके लिए जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के कर्मचारियों ने करीब 10 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। इस बारे में जाहू पंचायत की प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि यह विभाग का अच्छा निर्णय है। इससे पेयजल योजना का पानी खराब नहीं होगा। उधर, जल शक्ति विभाग लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि जाहू पेयजल योजना के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए बाजार की नालियों के गंदे पानी को एक जगह एकत्रित करके आरसीसी सीमेंट पाइप से सीर खड्ड के पास छोड़ा जाएगा। इस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना का उद्घाटन आचार संहिता खत्म होने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed