{"_id":"57404b7d4f1c1bdb6aac78a9","slug":"container-ran-over-passerby-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आया राहगीर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की चपेट में आया राहगीर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
Updated Sat, 21 May 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत मैड़ में एक राहगीर की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार (29) पुत्र विजय कुमार निवासी मनसूई शनिवार सुबह किसी काम से जा रहा था। जब वह मैड़ में सड़क किनारे चल रहा था तो इस दौरान सुरेश कुमार कंटेनर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। बाद में इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।