{"_id":"572dd79f4f1c1be5715ccf0e","slug":"consumers-pissed-of-unwarranted-electric-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणीदेवी में अघोषित कटों से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणीदेवी में अघोषित कटों से उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 07 May 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
जंगलटौणीदेवी में अघोषित कटों से उपभोक्ता परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
बिजली उपमंडल टौणीदेवी में अघोषित कटों के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, समस्या के बारे में बिजली बोर्ड को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बीते एक सप्ताह से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज, अखिल रांगड़ा, देवराज, राजेश कुमार, उत्तम चंद, कश्मीर सिंह, दौलत राम, रमेश चंद का कहना है कि बीते एक सप्ताह से लग रहे अघोषित कटों से उपभोक्ता काफी परेशान है। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक दर्जनों बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
अघोषित कटों से ठाणा, दरोगण, धवां, कोट, कलंझड़ी, घनवाणा, मुहीं, कटियारा, करियाली, सराहकड़, गरने दा गलू, पनियाला, सलोट, भरनांग, कलझंड़ी देवी, लोहारीं, ख्याह, चौरी, ख्यूद आदि करीब दर्जनों गांवों के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसडीओ टौणीदेवी दलजीत सिंह का कहना है कि एचटी लाइन 80 किलोमीटर है। पेट्रोलिंग करने के बावजूद तकनीकी फाल्ट नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।