{"_id":"6ac6a59dbdf87a5c75055cec","slug":"construction-of-the-lok-bhavan-remains-incomplete-even-after-five-years-due-to-a-lack-of-funds-windows-and-doors-have-not-been-installed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211131-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बजट के अभाव में पांच साल बाद भी लोक भवन का निर्माण अधूरा, नहीं लगे खिड़की-दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बजट के अभाव में पांच साल बाद भी लोक भवन का निर्माण अधूरा, नहीं लगे खिड़की-दरवाजे
Thu, 08 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज
भोरंज (हमीरपुर)। लोगों की सुविधा के लिए भोरंज में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा लोक भवन पांच साल बाद भी अधूरा पड़ा है। निर्माण पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन में खिड़कियां और दरवाजे तक नहीं लग पाए हैं।
ऐसे में ग्रामीणों के लिए सुविधा का केंद्र बनने वाला भवन खुद निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहा है। भवन का निर्माण करीब पांच वर्ष पहले शुरू हुआ था। शुरुआती दो वर्षों में नींव और पिलर का काम किया गया, जिसके बाद करीब एक वर्ष तक निर्माण कार्य ठप रहा।
बाद में ब्लॉक कार्यालय के तहत एसडीओ ब्लॉक धर्मशाला की देखरेख में अगले दो वर्षों में लैंटल डालने और दीवारों की चिनाई का काम पूरा किया गया। चिनाई का काम पूरा हुए भी दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन भवन की फिनिशिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
खिड़की और दरवाजे न होने के कारण भवन खाली ढांचे में तब्दील हो गया है और लावारिस पशु भी अंदर पहुंच रहे हैं। इससे बचाव के लिए भवन में खिड़की-दरवाजे लगाने के बजाय कांटेदार तार लगा दी गई है।
पांच साल से निर्माणाधीन भवन का इस्तेमाल न होने से सरकारी धन का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, लंबे समय तक निर्माण अधूरा रहने से तैयार ढांचे के खराब होने की आशंका भी बनी हुई है।
-
पांच साल से अधूरे पड़े इस लोक भवन को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट कब जारी होगा और स्थानीय लोगों को इसकी सुविधा कब मिल पाएगी। सरकार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। -विजय ठाकुर, निवासी चंबोह
शेष निर्माण और फिनिशिंग कार्य के लिए जल्द बजट उपलब्ध करवाकर भवन को उपयोग के लिए खोला जाए। सरकारी पैसे से बन रहे भवनों पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। -राकेश कुमार, निवासी टिक्करी मिन्हास
लंबे समय से इस भवन का निर्माण लटका हुआ है। उम्मीद है कि सरकार इस भवन की जल्द सुध लेगी और लोगों के उपयोग के लिए इसे तैयार किया जाएगा। -रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज
कुछ समय पहले इस भवन में लावारिस पशु भी चले जाते थे। अब उनके प्रवेश से बचाव हो रहा है। इसका उपयोग जल्द शुरू किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। -दीवान चंद, निवासी भोरंज
कोट
भवन के लिए स्वीकृत बजट समाप्त हो चुका है। अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। जैसे ही अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा, भवन का शेष कार्य पूरा कर दिया जाएगा। -रजत चौधरी, बीडीओ भोरंज
बजट के अभाव में अधर में लोक भवन निर्माण। संवाद