{"_id":"67d09808a12fa77d4d015010","slug":"constable-recruitment-2832-youth-were-able-to-cross-the-field-hurdle-hamirpur-hp-news-c-95-1-ssml1008-168767-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती : 2832 युवा पार कर पाए मैदान की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती : 2832 युवा पार कर पाए मैदान की बाधा
Wed, 12 Mar 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रशासनिक जिला कांगड़ा में 20 फरवरी से जारी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। पिछले 19 दिन में आयोजित भर्ती के लिए कुल 30,638 अभ्यर्थियाें को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 2,832 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें महिला अभ्यर्थी 553 हैं, जबकि पुरुष अभ्यर्थी 2,279 हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अब लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। हालांकि प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होगी। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा देंगे। ब्यूरो
भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मंगलवार को 2,250 अभ्यर्थी बुलाए थे। इनमें 1,221 अभ्यर्थी पहुंचे। इस दौरान 159 युवा ही पास हो पाए और 1062 अभ्यर्थी फेल हो गए। वहीं, 1029 युवा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मंगलवार को 2,250 अभ्यर्थी बुलाए थे। इनमें 1,221 अभ्यर्थी पहुंचे। इस दौरान 159 युवा ही पास हो पाए और 1062 अभ्यर्थी फेल हो गए। वहीं, 1029 युवा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन