{"_id":"60437e9e8ebc3ee63a17a752","slug":"congress-workers-thronged-in-badsar-to-protest-against-inflation-hamirpur-hp-news-sml363265853","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में बड़सर में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में बड़सर में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर ने शनिवार को मैहरे बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष केवल धीमान ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गारली चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि बढ़ रही महंगाई के कारण लोग त्रस्त हैं। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। कई लोगों ने अपने वाहन घर में खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में भाजपा का जवाब देगी।