फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress sebadal aggitation againest mla suspension

कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने दिया धरना

Tue, 02 Mar 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
congress sebadal aggitation againest  mla suspension
शिमला विस में कांग्रेस विधायकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में हमीरपुर में धरना देते कांग्रेस ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने मंगलवार को हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर निलंबन और शिमला थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग उठाई। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला संयोजक मदन लाल कौंडल, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, हमीरपुर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा और रामचंद्र पठानिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदन लाल कौंडल ने कहा कि देशभर में महंगाई चरम पर है। खाद्य वस्तुएं आम परिवार से दूर हो रही हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। देश का किसान दिल्ली में धरने पर बैठा है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आंखों में पट्टी बांध कर बैठी है। सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए गत दिवस कांग्रेस विधायकों ने शिमला में राज्यपाल का घेराव किया, लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र और सांविधानिक अधिकारों का हनन करने हुए कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया। साथ ही एफआईआर भी दर्ज की गई। जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर यह निलंबन रद्द न हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed