फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress resolved Satyagraha at Gandhi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने गांधी चौक पर किया संकल्प सत्याग्रह

Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress resolved Satyagraha at Gandhi Chowk
गांधी चौक हमीरपुर में सत्याग्रह के दौरान एकत्रित जिला भर के कांग्रेस के पदाधिकारी।
हमीरपुर। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस कड़ी में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी चौक पर बुधवार को संकल्प सत्याग्रह किया गया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश में मौजूदा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये द्वारा की जा रही लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपहरण और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह के अंतर्गत देश के सभी जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी के तानाशाहीपूर्ण रवैये और लगातार की जा रही लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपहरण के खिलाफ आवाज उठाई है। शांतिपूर्ण व्यवस्था के अंतर्गत सत्याग्रह में पूंजीपति अदाणी और मोदी की मित्रता के संबंध में कई प्रश्न पूछे गए। कांग्रेस नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि मित्र अदाणी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री ने सबसे मजबूत लोकतंत्र को आज मजाकतंत्र बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा, वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, हमीरपुर से प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, कांग्रेस नेता बृजमोहन सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, नरेश ठाकुर, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, मनोज शर्मा, मदन कौंडल, नरेश लखनपाल, पवन कालिया, रामचंद्र पठानिया, डॉ. राज धीमान, राकेश रानी, डॉ चंदन राणा और टोनी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed