फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress organization will meet in every panchayat: Dhatwalia

हर पंचायत में कांग्रेस संगठन की होगी बैठक : ढटवालिया

Tue, 27 Aug 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
ब्लाॅक कांग्रेस बड़सर की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर/ बिझड़ी(हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय मैहरे में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि संगठन में अनुशासन जरूरी है। एकजुटता के साथ हमें आगे बढ़ना है।

हर व्यक्ति में कोई न कोई कमी होती है लेकिन संगठन हम सब मिलकर चलाएंगे। कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सबको कार्य करना होगा। सोशल मीडिया तथा बाहर जाकर अगर पार्टी की बुराई करेंगे तो वह अच्छी बात नहीं है। सभी जुड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे। संगठन को हमें आगे लेकर जाना है इसलिए संगठन में अनुशासन बनाकर रखें। हम हर पंचायत में संगठन की एक-एक बैठक आयोजित करेंगे। इसमें बूथ कमेटियां भी बनेंगी। लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। नए लोगों को जोड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed